क्या पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं? जवाब पाएं यहाँ

 

पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं


पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं या नहीं, क्या आपके मन में भी है ये सवाल? कई महिलाएं हैं जो इस सवाल का सही जवाब जानना चाहती हैं। तो आइए, हम इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं। 

पीरियड के दौरान सेक्स करने से प्रेगनेंसी नहीं होगी, ऐसा कई महिलाएं सोचती हैं। क्या ये सोच सही है? इसका जवाब है नहीं। वैसे तो पीरियड में सेक्स करने से प्रेग्नेंट होने की संभावना ना के बराबर होती है लेकिन अगर एक कपल बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स करता है तो प्रेगनेंसी हो सकती है। जिन महिलाओं की पीरियड साइकिल 28 से 30 दिन या उससे अधिक होता है उन महिलाओं के गर्भवती होने की संभावना पीरियड के दौरान सेक्स करने पर भी कम हो जाती है (Ref)।अगर किसी का पीरियड साइकिल छोटा है जैसे 21 से 24 दिन, तो ऐसी स्थिति में महिलाएं पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरुषों का शुक्राणु महिला के शरीर में लगभग 7 दिनों तक जीवित रह सकता है। पीरियड साइकिल छोटा होने के कारण, अंडाणु और शुक्राणु ओव्यूलेशन के दौरान मिल सकते हैं। जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है (Ref)।

उम्मीद है अब आपकी "पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं या नहीं" से जुड़ी दुविधा ख़त्म हो गई होगी। अब शायद आपके मन में ये सवाल होगा कि सभी महिलाओं की पीरियड साइकिल एक सामान क्यों नहीं होती है। आइये जानते है इसका जवाब। 

महिला के माहवारी चक्र की नियमितता कई कारणों से प्रभावित हो सकती है। इन कारणों में शामिल हैं (Ref)-
  • स्तनपान 
  • गर्भावस्था
  • ईटिंग डिसऑर्डर 
  • वजन कम करना 
  • अत्यधिक व्यायाम करना
  • पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस)
  • पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (पीआईडी)
  • यूटेराइन फाइब्रॉयड
  • एंडोमेट्रियोसिस

इन कारणों से, महिला का पीरियड साइकिल का समय प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से पीरियड साइकिल छोटा भी हो सकता है। ऐसे स्थिति में आप पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं। अगर आपको इस प्रेगनेंसी से बचना है तो पीरियड के दौरान भी सेक्स करते समय प्रोटेक्शन का ख्याल रखें। इन कारणों से, महिला का पीरियड साइकिल का समय प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से पीरियड साइकिल छोटा भी हो सकता है। ऐसे स्थिति में आप पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं। अब अगर आपको इस अनचाही प्रेगनेंसी से बचना है तो इसके लिए निम्नलिखित कुछ बातों का ध्यान रखें- 

  • महिला को गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • पुरुषों को कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • आजकल महिलाओं के लिए भी कंडोम भी उपलब्ध है तो महिला को उसका का इस्तेमाल करना चाहिए (Ref







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ये 10 संकेत हो सकते हैं पीरियड आने के लक्षण (period aane ke lakshan)

इन 4 कारणों से जा सकती है नवजात शिशु की जान!